Alternative title
Some alternative text
पेतासोस बीच रिसॉर्ट, प्रसिद्ध समुद्रतटों प्लातिस यिआलोस, 30 मीटर और सारू बीच, 150 मीटर के मध्य में एक निजी प्रायद्वीप पर स्थित है। इन दोनों ही समुद्रतटों पर चुनिंदा ग्रीक और मेडिटेरेनियन रेस्त्रां उपलब्ध हैं।
प्लातिस यिआलोस समुद्रतट से छोटी टैक्सी नावें नियमित अंतराल पर चलती हैं और करीबी समुद्रतटों जैसे परांगा, पैराडाइस, सुपर पैराडाइस, अग्रारी और एरिया तक जाती हैं।
हमारा रिसॉर्ट मायकोनोस शहर से 3.5 किमी की दूरी पर, बंदरगाह केवल 4 किमी दूर है और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 4.5 किमी की दूरी पर स्थित है।
होटल्स के प्रवेश द्वारा के ठीक सामने बस स्टॉप है जहां दिन के समय मायकोनोस टाउन तक रोजाना थोड़ी-थोड़ी देर में बस चलती हैं।
हमें आपके आगमन पर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में खुशी महसूस होगी और हम गर्मजोशी से आपके स्वागत का यकीन दिलाते हैं।




